दिल्ली NCR की हवा हुई जहरीली, लगातार बिगड़ रही AQI की स्थिति
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है।

हवा में PM2.5 महीन कणों का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से लगभग 20 गुना ज्यादा हो गया है।
AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 9:30 बजे हवा में PM2.5 का स्तर 296 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 400 को पार कर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।
दिवाली पर PM2.5 का स्तर 3 सालों में सबसे ज्यादा
WHO की सिफारिश है कि 24 घंटे के औसत के लिए PM2.5 की सांद्रता 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली में सुबह 9:30 बजे दर्ज की गई 296 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की मात्रा इससे लगभग 20 गुना ज्यादा है।
विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (CSE) के मुताबिक, दिवाली से पहले के सप्ताह के दौरान दिल्ली में PM2.5 की औसत सांद्रता 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। ये बीते 3 सालों में सबसे ज्यादा है।
CSE के विश्लेषण में सामने आया है कि पिछले 3 दिवाली के दौरान दिल्ली में AQI की स्थिति भी लगातार बिगड़ी है।
2024 में दिवाली से पहले का औसत AQI 295 और 2025 में 347 रहा। दिवाली के दौरान राजधानी का AQI 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 334 और 2026 में 4 प्रतिशत बढ़कर 360 हो गया।
वहीं, दिवाली के दौरान दिल्ली का औसत AQI 2024 में 334, 2025 में 348 और 2026 में 360 हो गया है।
CSE की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, "आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले सप्ताह पराली जलाने का योगदान 8 से 11 प्रतिशत के बीच रहा है और एक दिन यह 16 प्रतिशत तक भी पहुंच गया था। हालांकि, कुल मिलाकर अगर आप भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के आंकड़ों और दिल्ली के स्थानीय स्रोतों को देखें तो वाहनों का योगदान सबसे अधिक है। फिलहाल यही स्थिति है।"
PM2.5 वे सूक्ष्म कणों होते हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। इनके आकार के चलते ये विशेष रूप से खतरनाक होते हैं, क्योंकि इनके नाक-गले में फंसने की ज्यादा संभावना होती है।
ये फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं और समय के साथ शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी वजह से सांस लेने में जलन, अस्थमा और दूसरी सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। हृदय और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
Comments
