धनुष नहीं लेना चाहते रजनीकांत से टक्कर, 'जेलर 2' के लिए टाली अपनी फिल्म की रिलीज
तमिल सिनेमा इंडस्ट्री के 2 सुपरस्टारों के बीच सिनेमाघरों में होने वाला बड़ा टकराव अब टल गया है। धनुष ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'ओम' की रिलीज तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' है, जो उसी दौरान रिलीज होने को तैयार है। तो वहीं पूर्व ससुर और दामाद की फिल्माें के बीच का यह टकराव टलने से फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
धनुष ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना अपने आप में कई चुनौतियां लेकर आता है। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, जिन्हें हम वर्षों से पूजते और सम्मान देते आए हैं, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जो हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले है। उनके प्रति अपार सम्मान के कारण, हमने अपनी फिल्म 'ओम' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।' जिसके बाद धनुष की फिल्म 'ओम' के लिए शायद अब करना होगा लंबा इंतजार।
आने अभिनेता ने लिखा, 'हमारी फिल्म इस साल दिवाली पर भी नहीं आएगी, क्योंकि सूर्या सर की फिल्म (सीन) उसी तारीख को रिलीज होने की घोषणा पहले हो चुकी है। ईमानदारी से कहें तो, उन्होंने अपनी रिलीज तारीख पहले घोषित की थी, और हमारा दृढ़ विश्वास है कि बड़ी फिल्मों को आपसी समझ रखनी चाहिए। हम नई रिलीज तारीख जल्द बताएंगे।'
धनुष के इस पोस्ट के बाद अब उनके फैंस को उनकी फिल्म 'ओम' का बेसब्री से इंतज़ार है।
Comments

