प्रदूषण के खिलाफ जंग, हरी भरी सोसाइटी ने किया पौधारोपण!
प्रदूषण के खिलाफ जंग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए UER 2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 पर पौधारोपण अभियान
प्रदूषण के खिलाफ जंग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए UER 2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान हरी भरी सोसाइटी (नांगलोई) की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और पौधे लगाए।
इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके नाम से भी कई पौधे लगाए गये। लोगों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना जरूरी है और इसी उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया गया।
पौधारोपण अभियान के दौरान लोगों ने अलग-अलग खास मौकों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की। इसी क्रम में प्रीथपाल सिंह यादव ने भी अपनी पोती के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया।
वहीं इस अभियान में पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने की मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा हरियाली बढ़ाई जा सके।
हरी भरी सोसाइटी की ओर से आयोजित इस पौधारोपण अभियान के जरिए लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। और सोसाइटी के सदस्यों के तरफ़ से एक नारा भी दिया गया कि, हम लड़ रहें है युद्ध प्रदुषण के विरुद्ध। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।
Comments

