ब्रेक के बाद लोकप्रिय क्विज शो 'KBC' के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन, मंच को बताया उन्होंने अपना 'दूसरा घर'
पिछले महीने डॉक्टरों की सलाह पर काम और सोशल मीडिया से छोटा ब्रेक लेने के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अब 'KBC 18' के सेट पर लौट आए हैं। 84 वर्षीय मेगास्टार ने इस लोकप्रिय क्विज शो के होस्ट के रूप में शानदार वापसी की है। हाल ही में जारी किए गए शो के एक नए प्रोमो में उन्होंने अपनी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने वाले सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमिताभ की हॉटसीट पर वापसी की झलक दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत में दर्शकों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ ने अपने घर के जश्न की बात की और फिर भावुक होते हुए कहा, "उम्मीद है कि आप सबकी दिवाली बड़ी शानदार रही होगी। हमने भी अपनों के साथ दिवाली मनाई, लेकिन... एक और घर भी तो है। KBC का यह मंच।"

एक प्र्तियोगी अमिताभ की सेहत के बारे में पूछता है। अपनी खास गर्मजोशी के साथ बिग बी यह सवाल वापस प्रतियोगी की तरफ मोड़ देते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। जब कंटेस्टेंट बताता है कि वह बिल्कुल ठीक है, तो अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं, "अगर आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं। आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद से हम यहां पर फिर से हाजिर हैं। उसी जोश, उसी मुस्कान और बिल्कुल नए एपिसोड्स के साथ।"

Comments

