रामायण की आलोचना करने वालों को अनुपम खेर ने दिया जवाब
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म में कथावाचक की भूमिका भी निभाई है। फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से अनुपम बेहद खुश हैं! खासतौर पर जटायु और रावण के बीच फिल्म के क्लाइमेक्स दृश्य में दिखाए गए युद्ध को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वहीं अनुपम ने इस फिल्म की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब दिया है।
अनुपम कहते हैं, "VFX की वजह से यह लड़ाई शानदार बनी है। साथ ही, इसने केरलम के जटायु मंदिर की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा है। मैं इंस्टाग्राम खोलता हूं, तो वह जटायु से जुड़ी रील्स से भरा होता है। जब जटायु ने यह लड़ाई लड़ी थी, तब वह बहुत बूढ़े हो चुके थे। इसलिए, यह कमजोर पक्ष की लड़ाई थी। जब लोग 'रामायण' देख रहे हैं, तो उन्हें 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी फिल्में याद आ रही हैं।"
हाल ही में, अनुपम 'रामायण' के स्वीडिश प्रीमियर में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि वहां दर्शकों ने फिल्म को जो प्रतिक्रिया दी, उससे वह बहुत प्रभावित हुए।
Comments

