सम्पूर्णा NGO द्वारा भगवान की पोशाकों से बने उपयोगी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी
सम्पूर्णा NGO द्वारा पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश
रोहिणी के सेक्टर-14 स्थित मिलनसार अपार्टमेंट के मंदिर प्रांगण में सम्पूर्णा NGO द्वारा भगवान को अर्पित की गई पोशाकों से बनाए गए सुंदर और उपयोगी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस पहल के तहत भगवान की पुरानी पोशाकों को नए उपयोगी रूप देकर पुनः इस्तेमाल किया जा रहा है। सम्पूर्णा की ‘पुनः अर्पित’ पहल में ऐसी पोशाकों से विभिन्न हस्तनिर्मित उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिससे पुनर्चक्रण के साथ महिला स्वावलंबन को भी बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
रोहिणी के मिलनसार अपार्टमेंट में आयोजित इस प्रदर्शनी में सम्पूर्णा के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें 5-पॉइंट पर्यावरण संरक्षण अभियान, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, ITI बेसिक कॉस्मेटोलॉजी कोर्स और परिवार परामर्श केंद्र प्रमुख हैं।
आयोजन के माध्यम से पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। और साथ ही भगवान की पोशाकों को पुनः उपयोग कर उसे सुंदर तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
Comments

