सितंबर में ही दिल्ली ने दिखाई ठंढ की झलक, IMD ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
सितंबर में ही दिल्ली ने ओढ़ी कंबल
दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली है और ठंडक बढ़ गई है। सितंबर के आखिर में जहां आमतौर पर गर्मी होती है, वहीं पारा गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी नीचे है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
शनिवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला जहाँ हवा में ठंडक और नमी रही और वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। जो पिछले 7 सालों में पहली बार सितंबर के इतने आखिरी दिनों में दर्ज की गई है।
यह ठंडक पूरे हफ्ते रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच झूलता रहेगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोग का रहे हैं कि बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोन अरनब की वजह से दिल्ली का मौसम बदला है।
अभी के लिए वायु गुणवत्ता (AQI 54) संतोषजनक है, लेकिन जैसे ही सर्दियां अपनी पूरी रंगत में आती हैं, वैसे ही प्रदूषण भी वापसी करने लगता है।
Comments

