कोमल खत्री की याद में 22वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन!

राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना में कोमल खत्री फाउंडेशन की ओर से 22वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना में कोमल खत्री फाउंडेशन की ओर से 22वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता वर्ष 2005 से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसमें हर वर्ष अलग-अलग राज्यों से स्केटिंग के बच्चे हिस्सा लेने पहुंचते हैं।

इस प्रतियोगिता में 4 वर्ष से लेकर 18 से 20 वर्ष तक के बच्चे भाग लेते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में तक़रीबन 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की जाती है, जिससे स्केटिंग में रुचि रखने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

कोमल खत्री एक बेहद प्रतिभावान स्केटिंग खिलाड़ी थे। महज 5 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं, 11 वर्ष की उम्र तक कोमल खत्री ने 20 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उनके निधन के बाद उनके पिता ने उनकी याद में स्केटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की, जो वर्ष 2005 से लगातार आयोजित होती आ रही है। 2026 में यह प्रतियोगिता 22वीं बार आयोजित की जा रही है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को प्रतिस्पर्धा का मंच देना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना भी है। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों में कोमल खत्री की प्रतिभा और उनकी खेल भावना की छवि को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई बच्चे वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश और अपने परिवार का नाम रोशन कर चुके हैं।

कोमल खत्री फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी महाबली सतपाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी सहित कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई। इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चे पहुंचते हैं। आयोजकों की कोशिश है कि स्केटिंग में रुचि रखने वाले बच्चों को बेहतर मंच मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार मोटिवेट किया जा सके।

Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप