रोहिणी सेक्टर-7 में भव्य भजन संध्या: श्रद्धा और संस्कृति का संगम

रोहिणी सेक्टर-7 में भव्य भजन संध्या: श्रद्धा और संस्कृति का संगम
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 स्थित वात्सल्य सेवा सदन में उस समय श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश मित्र मण्डल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और भगवान श्रीकृष्ण की वंदना के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में भक्ति का वातावरण छा गया।

ट्रस्ट के संस्थापक/प्रधान प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बांके बिहारी जी के मधुर भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जहां उपस्थित लोग भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथियों के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, महामंडलेश्वर पंडित चन्द्र मणि मिश्रा, ओबीसी कमीशन के पूर्व जगदीश यादव, दिल्ली नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही, पूर्व विधायक जयभगवान अग्रवाल, पूर्व उप-महापौर डॉ. नीलम गोयल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके साथ ही समाजसेवी घनश्याम गुप्ता जावेरी, विजेंद्र जिंदल, घनश्याम दास गोयल और राधे श्याम गर्ग भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।

भजन संध्या इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें दीदी खुशबू राधा, हेमंत ठाकुर जी और अतुल वालिया जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बांके बिहारी जी के भजनों की ऐसी स्वर लहरियां बिखेरीं कि पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना, बल्कि रोहिणी क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच
कंपनी
खबरें
राज्य समाचार
राजनीति
अपराध
अंतर्राष्ट्रीय
पत्रिका
वर्तमान अंक
पुराने अंक
सदस्यता
ई-पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन दरें
मीडिया किट
विज्ञापन बुक करें
प्रायोजित कंटेंट
© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│
गोपनीयता नीति
नियम व शर्तें
शिकायत निवारण
साइटमैप