CJP ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को दी चुनौती, कहा- असम में अभी शुरूआत है

CJP ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को दी चुनौती

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने असम में अपनी अवैध हिरासत के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनौती दी है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ रात्रिभोज की तस्वीर को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'हिमंत बिस्वा सरमा, असम के कॉकरोच अभी शुरू हो रहे हैं!' इससे पहले उन्होंने हिरासत से रिहा होन के बाद लिखा था कि असम पुलिस द्वारा अवैध हिरासत आखिरकार समाप्त हो गई है।

आपको बता दे कि CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और 40 से अधिक CJP स्वयंसेवक रविवार को विपक्षी पार्टी असम जातीय परिषद (AJP) की नेता कुंकी चौधरी के आवास पर एक निर्धारित बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। तभी बैठक से पहले उनको हिरासत में ले लिया गया। समूह को बस से शहर के कहिलीपारा इलाके में स्थित 10वीं असम पुलिस बटालियन मुख्यालय ले जाया गया।

तो वहीं हिरासत से छूटने के बाद रांका ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस से जब अवैध हिरासत का आधार पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश मिले थे। इसके बाद रांका ने कहा कि निर्धारित बैठक में असम में स्कूलों में सुधार, काजीरंगा में अधिकारों की रक्षा और चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए हुई धांधली पर चर्चा होनी थी।


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप