स्व. प्रधान महेंद्र यादव की स्मृति में हर माह हवन-भंडारा, सेवा की अनूठी परंपरा जारी

स्व. प्रधान महेंद्र यादव की स्मृति में हर माह हवन-भंडारा, सेवा की अनूठी परंपरा जारी
दिल्ली में आस्था और समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिल रहा है, जहां एक परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के पिताजी स्वर्गीय प्रधान महेंद्र यादव जी की पुण्यस्मृति में जी टी करनाल बाय पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हवन, पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

यह कार्यक्रम हर माह की 12 तारीख को किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर हवन-पूजन में भाग लेते हैं और स्व. प्रधान महेंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन होता है, जहां सभी लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. प्रधान महेंद्र यादव की स्मृति को जीवंत रखना और समाज में सेवा, समर्पण व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया है।विशेष बात यह है कि इस आयोजन में हर वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होते हैं और सेवा कार्य में योगदान देते हैं।

स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अब एक प्रेरणादायक परंपरा बन चुका है। नियमित रूप से आयोजित होने वाला यह हवन पूजा व भंडारा अब क्षेत्र में एक पहचान बन गया है, जहां लोग न केवल श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता का संदेश भी देते हैं।


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच
कंपनी
खबरें
राज्य समाचार
राजनीति
अपराध
अंतर्राष्ट्रीय
पत्रिका
वर्तमान अंक
पुराने अंक
सदस्यता
ई-पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन दरें
मीडिया किट
विज्ञापन बुक करें
प्रायोजित कंटेंट
© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│
गोपनीयता नीति
नियम व शर्तें
शिकायत निवारण
साइटमैप