PM मोदी पर राहुल गांधी ने लगाया फोन टैप का आरोप

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैप करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर बहस की चुनौती दी है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैप करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर बहस की चुनौती दी है। कांग्रेस नेता राहुल ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी आप पर विदेशी सहायता लेने का आरोप लगा रहे हैं, आप कहते हैं कि मोदी को विदेशी शक्तियां नियंत्रित कर रही हैं, सबूत कहां हैं?

इसपर राहुल गाँधी अपना फोन दिखाते हुए कहते है कि , "सबूत यहीं है, यह इस फोन में है...प्रधानमंत्री को यह पता है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वह बहस के लिए आएंगे, वन ऑन वन बहस, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है, कौन एंटी-नेशनल है, वह कब से एंटी-नेशनल है और भी बहुत सी जानकारी जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में हैं।"

आपको बता दे कि राहुल गाँधी ने पहले भी PM मोदी और उनकी सरकार पर फ़ोन टैपिंग का आरोप लगाया है। और जाँच की मांग की है।


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप