SIR में 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटे : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि SIR के बाद उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 1.65 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि लगभग 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कट गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि मुस्लिम मतदाता बढ़ गए।

एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं 1.27 करोड़ उन हिंदू मतदाताओं की बात कर रहा हूं, जिनके नाम सूची में नहीं हैं। 66 लाख के करीब मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम पंचायत चुनाव की सूची में हैं। इसी तरह 55 लाख लोग ऐसे हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची से बाहर हैं। 18 से 19 साल के ऐसे 4.50 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं।"


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप