U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन।

U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन।
कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली मेंं कृष्णा यादव महासभा (रजि.) द्वारा
U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओ के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक तथा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरूण सिंह सांसद (राज्यसभा, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मुख्यालय इंचार्ज, भाजपा) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में योगेंद्र चांदोलिया सांसद लोकसभा, संतोष यादव पूर्व उपाध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा), एस पी वर्मा चेयरमैन वेदांता IAS अकादमी, राकेश यादव (अंतरिक्ष इंडिया) और सतीराम यादव चेयरमैन (BTW ग्रुप) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सिविल सेवा में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि समाज के युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष यादव पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा विधानसभा ने की।इस मौके पर राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा की सिविल सर्विस में चयनित बच्चो के माता-पिता का भी सम्मान व आदर जिनकी मेहनत और संस्कार के साथ बच्चों को यहां तक पहुँचाया है।

कार्यक्रम के संयोजक जगदीश यादव पूर्व अध्यक्ष ओबीसी आयोग दिल्ली सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा भविष्य में भी समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। यूपीएससी की तैयारी कर रहे भारी संख्या में विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बहुत ही ज्यादा प्रेरणा ली एवं उत्साहित महसूस किया।
इस अवसर पर संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था की समस्त कार्यकारिणी की उपस्थिति रही।

Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच
कंपनी
खबरें
राज्य समाचार
राजनीति
अपराध
अंतर्राष्ट्रीय
पत्रिका
वर्तमान अंक
पुराने अंक
सदस्यता
ई-पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन दरें
मीडिया किट
विज्ञापन बुक करें
प्रायोजित कंटेंट
© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│
गोपनीयता नीति
नियम व शर्तें
शिकायत निवारण
साइटमैप