दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की माताजी राज रानी वाही की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी आयोजित

96 वर्ष की आयु में हुआ था निधन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की माताजी श्रीमती राज रानी वाही की पुण्य स्मृति में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-10, रोहिणी स्थित द गोल्डन डेकोर में आयोजित हुआ।

श्रीमती राज रानी वाही का 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। श्रद्धांजलि सभा में परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, नेता सदन मास्टर जय भगवान यादव, सांसद योगेंद्र चांदोलिया, सांसद कमलजीत सहरावत और निगम पार्षद ऋतु गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, प्रधानमंत्री की ओर से भी शोक संदेश प्राप्त हुआ। उपस्थित लोगों ने दिवंगत राज रानी वाही को श्रद्धांजलि देते हुए महापौर प्रवेश वाही और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप