प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोहिणी में ‘आशीर्वाद का दीया प्रधानमंत्री जी के’ नाम कार्यक्रम!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड नंबर 52, रोहिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद रितु गोयल की ओर से दीप उत्सव कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।निगम पार्षद रितु गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देश को एक यशस्वी प्रधानमंत्री मिले हैं और सभी की कामना है कि भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें और वे इसी तरह देश की सेवा करते रहें।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और सभी ने अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Comments

