रोहिणी के सेक्टर 18 में कौशलम् ट्रस्ट द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम

रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम

देशभर सहित दिल्ली में रामलीला महोत्सव की धूम जल्द ही मचने वाली है इसी क्रम में रोहिणी सेक्टर 18 के एफ ब्लॉक, में भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। कौशलम् ट्रस्ट द्वारा सेवा बस्ती को समर्पित इस रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

जहाँ 20 अक्टूबर को दशहरा और इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को भगवान श्री राम का राज तिलक किया जायेगा। इसी को लेकर विधि-विधान के साथ हवन और भूमि पूजन का कार्यकर्म किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर ध्वज भी स्थापित किया गया। कौशलम् ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल सिंघल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और सभी लोगों का श्रीमद भगवत गीता देकर स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और धर्म प्रसार से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। ताकि युवा अपने धर्म के प्रति जागरूक हो सके और गर्व महसूस कर सके। वहीं भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने हवन में आहुति दी और आगामी रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारी का शुभारंभ किया। रामलीला का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक रोहिणी सेक्टर 18 के DDA ग्राउंड में किया जाएगा, जबकि 25 सितंबर को हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप