लड़के-लड़कियों की बराबर भागीदारी वाले KPL का खिताब हुआ दिल्ली धुरंधर के नाम

त्यागराज स्टेडियम में हुआ इंटरनेशनल कोर्फबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन, 28 देशों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

त्यागराज स्टेडियम में हुआ इंटरनेशनल कोर्फबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन, 28 देशों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 4 अक्टूबर को इंटरनेशनल Korfball Premier League (KPL) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 28 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें करीब 40 फीसदी विदेशी और 60 फीसदी भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में दिल्ली धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए KPL का खिताब अपने नाम किया।

कोर्फबॉल की सबसे खास बात इसका मिक्स्ड-जेंडर फॉर्मेट है, जिसमें लड़के और लड़कियां एक साथ खेलते हैं। खेल के दौरान लड़का लड़के को और लड़की लड़की को डिफेंड करती है। इस बार प्रतियोगिता में करीब 120 खिलाड़ियों, रेफरी और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

KPL में पहली बार भारत में DRS यानी रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, जिसकी सफलता दर आयोजकों के मुताबिक करीब 60 फीसदी रही। क्रिकेट की तर्ज पर कमेंट्री और प्रेजेंटेशन के जरिए कोर्फबॉल को आम दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने की भी कोशिश की गई।

आयोजकों के मुताबिक भारत में कोर्फबॉल की शुरुआत 1969 में हुई थी। अब KPL के जरिए इस खेल को प्रोफेशनल स्तर पर बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। KPL अध्यक्ष हिमांशु नाथ मिश्रा ने अगले साल भी लीग आयोजित करने की बात कही।


Comments

स्वतंत्र हिंदी समाचार मंच

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप

© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│

गोपनीयता नीति

नियम व शर्तें

शिकायत निवारण

साइटमैप