बुद्ध विहार में लगा निःशुल्क विशाल हेल्थ चेकअप कैंप!
स्वास्थ्य
Ganesh Yadav

निःशुल्क विशाल हेल्थ चेकअप कैंप!
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुद्ध विहार फेस-2, रिठाला स्थित श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में निःशुल्क विशाल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप अंतरराष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की मेडिकल टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस निःशुल्क कैंप में आंख, दांत, बीपी, शुगर, ईसीजी, हड्डियों की जांच के साथ-साथ विटामिन टेस्ट, कैल्शियम, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट सहित कई तरह की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कैंप में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पैप स्मीयर-गर्भाशय और स्तन कैंसर की शुरुआती जांच भी कैंसर विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही बोन मिनरल डेंसिटी यानी BMD टेस्ट और फेफड़ों की कार्यक्षमता की भी जांच की जा रही है।
वहीं आंखों की जांच के साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा कैंप में न्यूरोथेरेपी के माध्यम से बिना दवा, बिना दर्द और बिना साइड इफेक्ट के विभिन्न बीमारियों के उपचार की जानकारी और सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही जरूरत के अनुसार डॉक्टरों द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और आधुनिक मशीनों के जरिए फिजियोथेरेपी भी की जा रही है। आयोजकों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समय रहते विभिन्न बीमारियों की जांच कर लोगों को जागरूक करना है।
पत्रिका
© 2025 लोकतंत्र की बुनियाद | RNI: DELHIN/2013/50765│
